शाहिद कपूर और मीरा राजपूत  सना कपूर की शादी में महाबलेश्वर पहुंचे थी. शाहिद कपूर की बहन सना कपूर की शादी मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से बुधवार को हुई. पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर अपनी शादी के मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

इंस्टाग्राम पर यूजर्स दोनों की साथ में इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों की जितनी तारीफ की जाए कम होगी. वहीं, इसके पहले मीरा राजपूत ने सना कपूर की मेंहदी और संगीत में भी अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की.

शाहिद कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर बहन सना कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर. इस तस्वीर में शाहिद को मैरून कुर्ते में नजर आ रहे हैं. सना ने स्यान कलर का लहंगा पहन रखा है. मिनिमल मेकअप में सना कपूर इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

शाहिद कपूर ने बहन की साथ अपनीतस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘समय कैसे बीत जाता है और छोटी बिट्टो अब दुल्हन बन गई है. सब बहुत जल्दी बड़े हो गए मेरी बच्ची .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *