रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। राजधानी कीव और खारकीव के अलावा रूस की मिसाइलें कई शहरों को अपना निशाना बना रही हैं। इन हमलों में यूक्रेन के कई नागरिकों की जान भी चली गई है।

रूस के हमलों के चलते यूक्रेन के लाखों लोग अपना देश छोड़कर चले गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने ये दावा किया है।यूएन ने गुरुवार को कहा कि बीते एक हफ्ते में 10 लाख से अधिक शरणार्थी देश छोड़कर भागे हैं। यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि सिर्फ सात दिनों में 10 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से पड़ोसी देशों में पलायन कर चुके हैं।

यूक्रेन के 1 लाख 39 हजार लोगों ने रोमानिया में शरण ली है। गुरुवार को रोमानिया की सीमा पुलिस ने आंकड़ें जारी किए हैं। पुलिस ने बताया कि रूस के हमले के बाद 1 लाख 39 हजार लोग रोमानिया आ चुके हैं।

यूक्रेन से इस वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल रवाना हो चुका है, लेकिन रूस के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा कि अल्टीमेटम स्वीकार नहीं करेंगे। बता दें कि रूस ने 24 मार्च को यूक्रेन पर हमला बोला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *