भोजपुर जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने आरा के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसमें गांव के ही बिट्टू रजक नाम के युवक को आरोपी बनाया गया है.

किशोरी अपनी मां के साथ घर में सो रही थी तभी आरोपी युवक पिस्तौल लेकर सीढ़ी वाले कमरे के रास्ते चहारदीवारी फांद कर घर में घुस गया. इसके बाद किशोरी को पिस्तौल दिखाकर उसका मुंह बंद कर उसे छत पर लेकर चला गया.

इस घटना के बाद परिजन किशोरी को लेकर महिला थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. गांव के ही बिट्टू रजक नामक युवक पर आरोप लगा है

पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में भी लिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *