मल्लीताल क्षेत्र में स्थित गोपाला सदन में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। युवक के सीने में गोली लगी है। शव के समीप से पुलिस ने तमंचा और एक खोखा बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर लोगों ने युवक के शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल प्रीतम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक राजस्थान का रहने वाला है और उसका नाम सौरभ पांडे है। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। युवक यहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।  आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *