यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए अब चुनाव प्रचार चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी में अपना मेगा रोड शो करेंगे, जिसके लिए खास तौर पर तैयारियां की गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो आज शाम 4 बजे से शुरू होगा. ये रोड शो जहां-जहां से गुजरेगा उस पूरे रूट को भगवा रंग से सजा दिया गया है. यही नहीं इस रोड शो में शामिल होने वाले लोग भी बीजेपी के ही रंगों में नजर आएंगे.

इस रोड शो की तैयारियों को लेकर जो तस्वीरें सामने आ रही हैं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवा रंग की साड़ी पहनी है जिसपर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का प्रिंट है. वहीं कुछ ऐसे युवक भी नजर आए जिन्होंने बीजेपी के झंडे जैसे कपड़े, हैंडबैंड और टोपी पहनी है.

इसके बाद उनका रोड शो लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, बुलानाला, मैदागिन, चौक, विश्वनाथ धाम, बांसफाटक होते हुए गोदौलिया पर जाकर खत्म होगा. रोड शो वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी से होकर गुजरेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *