पंकज शाक्य

बिछवां/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के गांव हनु खेड़ा में पुराने विवाद को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने गांव के ही एक युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव हनु खेड़ा निवासी जगदीश चंद्र पुत्र मनाई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते शुक्रवार की रात 9:00 बजे के करीब मैं अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। अचानक गांव निवासी रघुराज पुत्र दयाराम उसके दरवाजे पर आए और पुरानी विवाद के चलते गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने गाली गलौज देने का विरोध किया। तो युवक ने पीड़ित को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *