पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी- ग्रामसभा चौराईपुर के गांव कृपालपुर निवासी सरोजकुमारी पत्नी स्व0 हरिश्याम सिंह हाल निवासी फतेहगढ फर्रूखाबाद ने समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके ससुर रामभरोसे पुत्र पुत्तूसिंह की मृत्यु 18 अप्रेल 1986 को हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके ससुर के तीन वारिस शिवश्याम सिंह, घनश्याम सिंह तथा हरिश्याम सिंह थे। जिनमें घनश्याम व हरिश्याम की मृत्यु हो चुकी है। घनश्यामक के एक पुत्र संजय तथा हरिश्याम के वारिस के तौर पर सिर्फ उनकी पत्नी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार हल्का लेखपाल को फौती दर्ज कराने के लिये सारे कागजात उपलब्ध कराये। पर उनकी फौती दर्ज नहीं की गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *