पंकज शाक्य
बिछवां/मैनपुरी- त्योहार को देखते हुये थाना पुलिस सक्रिय दिखाई दे रही है। पुलिस द्बारा जगह जगह वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अचानक चैकिंग होंने से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया।
बिछवां क्षेत्र में थाना पुलिस द्बारा सघन वाहन चैकिंग शनिवार को चलाया गया। जिसमें फर्राटा भरने बाली बाइकों पर बिशेष नजर रखी जा रही है। काली नदी भनऊ पुल, बड़ेश्वर घाट पुल, फर्दपुर, करीमगंज आदि जगहों पर वाहनों की चैकिंग की गयी। वहीं दोपहर में हन्नूखेड़ा काली नदी पुल पर पहुंच कर थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने वाहनों की चैकिंग की। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रतिदिन वाहनों की चैकिंग की जायेगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *