देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो गया.चुनाव में सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रचार अभियान की रही. उनके प्रचार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

प्रियंका कभी बारिश में प्रचार करती नजर आईं तो कभी महिलाओं के साथ खेत में बतियाते हुए. उनके भाषण भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. पांच राज्यों में प्रियंका गांधी ने 167 रैलियां, जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया.

उन्होंने 42 जगहों पर रोड शो और डोर टू डोर कैंपने कर लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की.कांग्रेस ने मतदाताओं खासकर महिला वोटरों को समझाने के लिए प्रियंका गांधी की आकर्षक प्रचार शैली का इस्तेमाल किया. इसी वजह से गोवा और पंजाब में प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र की महिलाओं से जुड़ी घोषणाओं का ऐलान खुद किया.

उन्होंने उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूं’का नारा और चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए. इसने उन्हें चुनाव प्रचार में सबसे अलग खड़ा किया.कांग्रेस ने प्रियंका के नेतृत्व में ऐसी महिलाओं को टिकट दिया, जिन पर सत्ता के बल पर अत्याचार किया गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *