उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूक्रेन से लौटे 50 छात्रों से मुलाकात की। यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया हुआ है।

छात्रों से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि संकट के समय हमें धैर्य बनाए रखना है। हौसला नहीं खोना है। उन्होंने कहा कि विदेश में सरकार के चार मंत्री कैंप कर रहे हैं।यूक्रेन से अभी तक 1400 छात्र वापिस लौट चुके हैं।

प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बनान हमारा लक्ष्य है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4 से 5 लाख रूपये में पढ़ाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी के 2400 छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एमबीबीएस के छात्रों की आगे की पढ़ाई कैसे हो इस पर विचार किया जा रहा है। पीएम मोदी बच्चों के भविष्य के लिए सजग हैं। पीएम मोदी छात्रों को वापस लाने के लिए यूक्रेन पड़ौसी देशों के संपर्क में हैं।रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *