*औरैया,टेंकर की टक्कर से महिला गंम्भीर रूप से घायल,सैफई रिफर*

*कस्बा के अछल्दा चौराहे पर वाहन का इंन्जार कर रही थी महिला*

*फफूंद,औरैया।* फफूंद कस्बा के अछल्दा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही एक महिला को टेंकर ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंम्भीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी रीना देवी पत्नी विमल कुमार रविवार की सुबह अपने घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थी। कस्बा के अछल्दा चौराहे पर पहुँच कर वाहन का इंतजार कर रही थी। बाबरपुर रोड की तरफ से आ रहे टेंकर ने अछल्दा चौराहे मोड़ पर टक्कर मार दी जिससे महिला गंम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से महिला को दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया गया है। पुलिस टेंकर व ड्राइवर को लेकर थाने आई है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *