इटावा*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद के समस्त थाना पर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी का आयोजन किया गया।*

आज दिनांक 06.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार आगामी होली एवं अन्य त्यौहार के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों को क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया गया तथा गांव में पुराने विवाद आपसी रंजिश एवं कोई अप्रिय घटना ना होने आदि की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनसे फीडबैक लिया गया।
आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु सभी से अपील की गई तथा सोशल मीडिया पर अवांछनीय एवं उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के विश्वास न करने एवं किसी के बहकावे में आकर ऐसा कोई कृत्य ना करें जिससे कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *