*भोगनीपुर गंग नहर में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का पुल के अन्दर पानी में मिला शव*

पुलिस मौके पर जाँच में जुटी

जसवंतनगर। भोगनीपुर गंग नहर में एक अज्ञात युवक का शव नग्नावस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर मोर्चरी में भिजवाया है।
विवरण के अनुसार थाना कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड स्थित भोगनीपुर गंग नहर में पुल के अन्दर पानी में किसी अज्ञात युवक का शव फिरोजाबाद जिले की ओर से पानी में बहता हुआ बलरई होते हुए यहां आकर नहर पुल में फंस गया तो ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। थाना कोतवाली से उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह मय हमराह कांस्टेबलों के साथ पहुंचे और शव को निकालने के लिए रस्सी कांटा मंगवाया तथा गोताखोर बुलाए। नहर में जल प्रवाह तेज होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव निकालने में कामयाब हुए। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच रही होगी।
उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि शव करीब सप्ताह भर पुराना है जो पानी में रहते हुए गलने लगा था। फिरोजाबाद जिले की तरफ से पानी में बहता हुआ आया और यहां आकर फंस गया था। शव का पंचनामा भरवाकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आसपास के जिलों में भी शिनाख्त हेतु सूचना भेज दी गई है।निरीक्षक रणबहादुर के अनुसार नहर में मिला शव प्रथम दृष्ट्या मुस्लिम युवक का लग रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *