भारत में चाय जहां लोगों के लिए इमोशन है। वहीं कॉफी भी किसी अडिक्शन से कम नहीं। कई लोग सुबह उठकर सबसे पहले कॉफी पीते हैं। माना जाता है। कॉफी आपकी थकान दूर करती है। और मूड अच्छा करती है। कॉफी में कैफीन होती है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो 1 कप कॉफी भी नींद न पूरी होने की वजह से हुई थकान दूर करके आपको अलर्ट कर सकती है। लेकिन हर चीज की तरह कॉफी पीने की भी एक लिमिट है। जिससे ज्यादा पीने पर आपको नुकसान हो सकता है।

कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी पीने लगते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है। कि उठने के लगभग तीन घंटे बाद ही कॉफी पीनी चाहिए। इसकी वजह यह है। कि सुबह के वक्त स्ट्रेस हॉरमोन कॉर्टिसॉल की मात्रा ज्यादा होती है। फिर भी सेफ्टी के लिए आप कुछ रुककर कॉफी पिएं तो बेहतर होगा

माना जाता है कि कैफीन से कुछ ब्रेन केमिकल्स रिलीज होते हैं जो कोकीन की तरह काम करते हैं।  कैफीन से ड्रग्स जैसा अडिक्शन नहीं होता लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से आप मानसिक या शारीरिक रूप से इस पर डिपेंड हो सकते हैं।

खाली पेट कॉफी पीने से पेट की लाइनिंग को नुकसान पहुंचता है। इसलिए कुछ खाने के बाद ही कॉफी पिएं। सामान्य लोगों को भी एक दिन में 4 कप से ज्यादा कॉफी नुकसान कर सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *