इटावा।
ज्ञान स्थली ऐकेडमी में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य रामपाल सिंह राजावत ने विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि वैसे तो महिलायें आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं, परंतु शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान है। आज जल, थल, नभ में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। खेल के मैदान से युद्ध के मैदान तक अपना लोहा मनवा रहीं हैं।
इस अवसर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *