जसवंतनगर। कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ कर उनके कब्जे से चोरी की गई पांच बाइक बरामद की है साथ ही उनसे एक अवैध तमंचा दो अवैध चाकू व कारतूस मोबाइल आदि भी बरामद किए गए हैं।

विवरण के अनुसार रात के समय मंडी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कपिल चौधरी , कस्बा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें कचौरा रोड पर रेलवे पुल के समीप कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले तो पुलिस ने उन्हें टोका तो वे बाइकों से भागने का प्रयास करने लगे इस पर पुलिस ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया और उनसे पूछताछ करते हुए बाइकों के कागजात दिखाने को कहा लेकिन उनमें से किसी ने भी बाइकों के रजिस्ट्रेशन आदि नहीं दिखा पाए कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त बाइकों को चोरी की बताया पुलिस ने इसके बाद उनसे और कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरी की बाइकें बरामद की हैं।

पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हिमांशु यादव पुत्र अशोक सिंह यादव ग्राम सूरजपुर थाना एरवाकटरा जनपद औरैया , मोहित यादव पुत्र जयवीर सिंह यादव ग्राम चमरौआ थाना चौबिया तथा युसूफ पुत्र अयूब खान ग्राम रतहरी थाना भरथना बताया पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 5 बाइकों के साथ-साथ एक अवैध तमंचा दो अवैध चाकू दो कारतूस एक रियल मी मोबाइल तथा एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया कि उपरोक्त बाइकें अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई है। इस धरपकड़ में सिपाही रिंकू सोलंकी बिलाल अहमद तथा चालक मोहित कुमार भी शामिल रहे।।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *