भगवान राम की नगरी अयोध्या में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती की जा रही है.अयोध्या की पांच में से दो सीटों पर सामजवादी पार्टी के उम्मदीवार आगे चल रहे है.

अयोध्या जिले में अयोध्या सदर, बीकापुर, गोशाईगंज, मिल्कीपुर और रुदौली सीट है. अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी से आरती तिवारी, समाजवादी पार्टी से अभय सिंह, बसपा से राम सागर वर्मा और शारदा जायसवाल चुनावी मैदान में हैं.

रुझानों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी सेंचुरी लगाई है. अबतक के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 203 और सपा को 100 सीटों पर बढ़त है.

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-48, समाजवादी पार्टी-24 सीट, अपना दल-4 और अन्य-6 सीटों पर आगे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *