आगरा जिले के बाह कस्बे में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बाह के गली कल्याण सागर निवासी व्यापारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई।

इसके बाद घर में रखा सामान लूट ले गए। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पर फोर्स के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए। जांच के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
बदमाशों के जाने के बाद अनुज ने नीचे आकर अपने नाना को घटना की सूचना दी। जब वह ऊपर पहुंचे कुसमा और सविता मृत मिलीं। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। वारदात के चश्मदीद अनुज ने बताया कि घर में पांच बदमाश घुस थे। अनुज ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।

घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। उधर, जानकारी मिली है कि व्यापारी ने छह महीने पहले जरार में 27 लाख रुपये में अपना प्लॉट बेचा था। उनकी बेटी तलाकशुदा है। वह अपनी बेटे के साथ यहीं रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *