*बुलडोजर बाबा की सरकार वापसी पर कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर चला कर जश्न मनाया*

*इटावा:-* जनपद के कस्बा बकेवर में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

   वहीं इस चुनाव में *बुलडोजर* शब्द का इस्तेमाल भी पक्ष व विपक्ष दोनों ने ही खूब किया, अब भाजपा कार्यकर्ता भी बुलडोजर चला कर भाजपा की जीत का जश्न मना रहे हैं।
बकेवर में औरैया रोड पर कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर मंगवाकर बड़े ही उत्साह व जोश के साथ बुलडोजर चलाया व कहा कि पिछली बार जो भूमाफिया व अपराधी रह गए थे अब उनका भी नंबर आ जायेगा।
जश्न मनाने वालों में नागेश्वर राव चौबे, सर्वेश पोरवाल, पुरषोत्तम मिश्रा, रवि दुबे, सुभाष पोरवाल, मोनू तिवारी, सीपू पोरवाल, मोनू दीक्षित, आकाश मिश्रा, वैभव दीक्षित, रजत राव चौबे, आकाश पाठक, पारस पाण्डेय, गौरव मिश्रा, बॉबी पाण्डेय, शुभम राव चौबे, दीप सिंह, दीपू पोरवाल आदि प्रमुख रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *