मैनपुरी के ट्रक मालिक की लखनऊ में हत्या*

 कार सवारो ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट*

*मैनपुरी।* किशनी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी ट्रक मालिक की लखनऊ में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ट्रक मालिक की हत्या की खबर मिली तो गांव में भी सनसनी फैल गई। लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर कार चालकों ने ट्रक मालिक को बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद अख्तर पुत्र नौसे खान एक ट्रक का मालिक है। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुरैना से ट्रक में सरसों का तेल लोड किया गया और उसे बिहार ले जाया जा रहा था। बुधवार को मोहम्मद अख्तर ट्रक लेकर गांव पहुंचे और शाम को 4 बजे बिहार के लिए रवाना हो गए। लखनऊ-रायबरेली रोड पर ओवरब्रिज के नीचे एक स्विफ्ट कार से ट्रक टकरा गया। इसके बाद ट्रक में बैठे दो युवकों ने ट्रक चालक अनिल पुत्र छोटेलाल को कार में डाल लिया और फोन कर साथियों को बुला लिया। इन युवकों ने ट्रक मालिक मोहम्मद अख्तर को बुरी तरह पीटा। इस पिटाई से उनकी मौत हो गई। इसके बाद कार सवार चालक अनिल को कार से निकालकर फेंक गए

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *