दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बधाई मिलने पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया. प्रधानमंत्री ने  ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को पंजाब में जीत की बधाई दी थी.

मोदी ने ट्वीट किया था कि पंजाब चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को मेरी ओर से बधाई. पंजाब के कल्याण के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का मैं आश्वासन देता हूं.”

इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जैसे बड़े नेताओं को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *