भरथना

अरूण दुवे

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरायचोरी गांव में शनिवार की शाम खेत की तरफ जाने के दौरान गांव के राजकुमार शर्मा 45 पुत्र श्रीराम शर्मा के पैर में जहरीले सर्प ने काट लिया,सूचना पर परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था,वह अपने पीछे पत्नी रश्मि देवी,तीन पुत्र वेदप्रकाश 19,हिमांशु 17,दीपांशु 15 व एक पुत्री सोनी 13 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया।

घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक रहीस पाल सिंह द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर शव को जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया।

फ़ोटो

मृतक किसान राजकुमार शर्मा की फ़ाइल फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *