देवेश शर्मा बकेवर

बकेवर। लवेदी थाना पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी गैगस्टर एक्ट में बांछित इनामिया को अबैध छुरा के साथ अम्बेडकर चौराहा इटावा से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष लवेदी सुरेश चन्द्र ने बताया कि मुखबिर जरिये सूचना मिली कि इटावा शहर स्थित अम्बेडकर चौराहा के पास थाना ऊसराहार से गैंगस्टर में बांछित 10 हजार रुपए के इनामी खडा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम बनाकर इस गैंगस्टर में बांछित 10 हजार रुपए के इनामी अजय कुमार सरोहा पुत्र ऋषिराम निवासी ग्राम निर्जन थाना सिविल लाइन जनपद जीन्द हरियाणा को गिरफ्तार किया। जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक छुरा पुलिस ने बरामद किया। जिसके विरुद्ध थाना लवेदी में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *