प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। कन्नौज विधान सभा से भाजपा टिकट के प्रवल दावेदार, भाजपा नेता व अधिवक्ता तरुण चन्द्रा ने रविवार को गुरसहायगंज पहुंच कर अनाथ और मानसिक रोगी बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। गुरसहायगंज के आजाद नगर मोहल्ला स्थित लकी हेल्थ डेवलपमेंट एन्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी में पहुंच उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई और फिर गिफ्ट पैक देकर उनके साथ खुशियां मनाईं। सभी बच्चों को मिष्ठान और मास्क वितरित किए। रक्षाबंधन के मौके पर मानसिक रोगी बच्चों के स्कूल पहुंचे भाजपा नेता तरुण चन्द्रा ने कहा कि जो बच्चे अनाथ और मानसिक रोगी हैं, उनके साथ त्यौहार मानने में अलग ही खुशी और संतुष्टि मिलती है। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई देख कर प्रबंधन की तारीफ की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्निहोत्री, नीतेश चौहान, कुलदीप ठाकुर आकाश दोहरे, ज्ञानेश चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी, विनय शुक्ला, दीपू ठाकुर, सचिन शर्मा, अल्केश त्रिवेदी, अशोक यादव, रजनीश राजपूत और वैभव मिश्रा मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *