पंकज शाक्य

बिछवां/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सुल्तानगंज गांव के समीप इफको कंपनी के प्लांट के ठीक सामने एक कंपनी के डंपर ने एक स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। साथ ही डंपर को कंपनी से ले जाकर थाने में खड़ा करा दिया।
रक्षाबंधन के दिन दोपहर 1:00 बजे एक स्कूटी सवार युवक नवरत्न उम्र 50 वर्ष पुत्र धनीराम लोधी निवासी बिल्कुल खास बेवर थाना बेवर को एक कंपनी के डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रौंद दिया। जिसमें स्कूटी छतिगृस्त हो गई और स्कूटी सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ने गाड़ी को कंपनी के अंदर ले जाकर खड़ा करा दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। जिसके बाद कंपनी के अंदर से डम्फर को ले जाकर थाने में खड़ा करा दिया।

फोटो परिचय-। कंपनी के अंदर से ट्रक को निकलवाती थाना पुलिस ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *