Monday , October 28 2024

इटावा अलख सुबह 108एम्बुलेंस में हुआ बेटी का जन्म

अलख सुबह 108एम्बुलेंस में हुआ बेटी का जन्म

जसवंतनगर। एंबुलेंस में बेटी का जन्म होने पर खुशियां मनाई गईं। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होने पर परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों की तारीफ की।
क्षेत्र के सुगंध नगर गांव निवासी संदीप कुमार की 24 वर्षीया पत्नी रीना देवी को प्रसव पीड़ा होने के कारण एंबुलेंस सेवा के लिए फोन कॉल किया गया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 बीजी 9637 के साथ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन यानी ईएमटी सुनील कुमार सहयोगी चालक सत्यवीर कुमार के साथ सुगंध नगर गांव पहुंचे। प्रसूता को पति व देवर दिनेश कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था कि इसी दौरान प्रसव पीड़ा असहनीय होने लगी तो ईएमटी सुनील कुमार से मदद के लिए कहा गया। ईएमटी सुनील कुमार ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा करवा दिया। कुछ देर प्रयास के पश्चात प्रसूता को सुरक्षित प्रसव कराया दिया गया। इस दौरान उसने एक नन्ही बालिका को जन्म दिया तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। जच्चा और बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि एंबुलेंस कर्मियों को इस हेतु प्रशिक्षण प्रदान कर आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। दोनों एंबुलेंस कर्मियों की कार्य कुशलता के चलते सुरक्षित प्रसव हुआ है। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।