ए के सिह

भारतीय लोकमंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाधु शरण पांडेय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण के निधन पर गहरा दुःख वक्त किये है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घरी में निशब्द हूँ मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं कल्याण सिंह जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। लोकमंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह अभिनेता कुणाल सिकंद ने कहा उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल  कल्याण सिंह  के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दुःख की घड़ी में लोकमंच उनके परिवार के साथ खड़ी है।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *