बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग रखती हैं। रक्षाबंधन स्पेशल में नेहा ने एक वीडियो साझा किया है, जो कि अब इंटरनेट पर वायरल होने के साथ काफी पसंद किया जा रहा है।वीडियो में ये भी नजर आता है कि शगुन के तौर पर टोनी, बहन को चेक देते हैं। जिसे लेकर नेहा काफी खुश हो जाती हैं।

वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो, नेहा ने लाल कलर का प्लाजो कुर्ता सेट पहन रखा है। साथ ही बालों में गजरा, डार्क मेकअप और सिंदूर लगाकर बेहद हसीन नजर आई हैं। वहीं, टोनी कक्कड़ ब्लैक कलर के कुर्ते-पजामे में बेहद डैपर और डैशिंग लगे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा है’भाई बहन का बॉन्ड! मैं जब उसने मुझे व्हाट्सएप के माध्यम से 1 रुपये भेजे, तो मैं ये तुम ही रख लो जैसा था लेकिन अब जब मुझे यह भरा हुआ चेक मिला, बस अब मेरी राखी सफल! बस मजाक कर रही हूं.. मुझे बस आपका प्यार चाहिए @tonykakkar और आपका पैसा भी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *