प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नवीन न्यायालय परिसर बाह्य न्यायालय छिबरामऊ जिला मजिस्ट्रेट कन्नौज व जनपद के उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील न्यायालय में होंगी। जिसमे आपराधिक समनीय वाद 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें श्रम वादों, बिजली एवं जल से संबंधित विवाद, चोरी से संबंधित विवादों सहित पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, राजस्व वादों व अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 27 अगस्त, 03 सितंबर व 10 सितंबर को नवीन न्यायालय परिसर के संयुक्त सभागार में प्री ट्रायल बैठक होंगी। लोक अदालत से पूर्व प्रशासनिक विभाग की बैठक 6 सितम्बर को होगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन ने दी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *