नरेंद्र वर्मा

जसराना
जसराना में भारतीय किसान यूनियन किसान के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जसराना में बैठक का आयोजन कर बाईक रैली को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान पदाधिकारी कोतवाल जसराना से मिलने पहुंचे जहां किसानों की समस्या के संबंध में चर्चा की गई।
भारतीय किसान यूनियन (किसान) जिला फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव बॉबी, प्रदेश सचिव रजनीश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाइगर, युवा जिला अध्यक्ष बिरजू यादव, सत्येंद्र वर्मा आदि कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताअबों ने जसराना में एक बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जसराना से एक बाइक रैली निकालकर किसानों की समस्यायों को लेकर जिलाधिकारी फिरोजाबाद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कहा तहसील स्तर पर ज्ञापन देने के बाद भी समस्यायों का समाधान नहीं हो पा रहा है। अभी तक एका की खारजा नहर के पानी से किसानों की फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल सका है। वहीं प्रशासन अभी तक मुआवजे की घोषणा तक नहीं कर सका है। उसके बाद सभी किसान नेताओं ने थाना जसराना में जाकर कोतवाल फतेहे बहादुर सिंह भदौरिया से मुलाकात करके किसान भाइयों की समस्याओं को निवारण करवाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *