सारा अली ख़ान की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फैंस में उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसका एक नमूना तब देखने को मिला। ना सिर्फ फोटो ही वायरल हुई, बल्कि सारा अली ख़ान खुद भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी।

एक तरफ उनके फैंस को उनका ये जेस्चर काफी पसंद आता है तो वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स उनका मजाक उड़ाते देखे जाते हैं। हालांकि, इस बार उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और भाई इब्राहिम अली (Ibrahim Ali) को भी उनपर हंसते देखा गया है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक फंक्शन के दौरान कार्तिक आर्यन और सारा के भाई इब्राहिम अली (Ibrahim Ali Khan) उन्हें चीयर करते हुए उनका मजाक उड़ाते नजर आए हैं। ये वीडियो सारतीकियन्स 12 (sartikians12) नाम के इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।

सारा का यह वीडियो और फोटो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ना सिर्फ पोज़ बल्कि उनके यह व्यवहार भी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सारा की पोलाइटनेस, हंबलनेस और यही रवैया सबसे अलग बनता है। कुछ लोगों सारा का यह लुक काफी क्यूट लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *