नरेंद्र वर्मा
फिरोजाबाद

अखिल भारतीय कोली कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बरिष्ठ नेता भाजपा,भगवानदास शंखवार का जोरदार स्वागत भारतीय बौद्ध संघ के जिलाध्यक्ष श्री अमित माहौर की अध्यक्षता में इन्दिरा कालोनी में किया गया।इस मौके पर श्री शंखवार ने कहाकि अखिल भारतीय कोली समाज की भारत के 18 प्रान्तों में इकाइयां गठित है,इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भारत के वर्तमान राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोबिन्द जी रह चुके है।समाज की किसी भी समस्या के समाधान के लिए यह संगठन आगे आकर संघर्ष करेगा।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार,महामंत्री एवं पार्षद गेंदालाल राठौर,पार्षद विद्याराम शंखवार, पार्षद मनोज शंखवार,रविंद्र शंखवार,दीपक नारायण,दीपक शंखवार,ज्ञान सिंह परमानंद अग्रवाल,योगेश यादव,रवि कांत शंखवारजय किशन शंखवार, सुनील शंखवार,शांतिनाथ शंखवार, रामनिवास माहौर,पवन माहौर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित माहौर ने की,संचालन मनोज शंखवार ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *