प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार यादव के नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मटकी लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार ने जलजीवन मिशन में करोड़ो रूपये का घोटाला किया है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौपा गया है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह ने जलजीवन मिशन के क्रियान्वयन में करोड़ो रूपये के घोटाले का भंडाफोड़ किया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जलजीवन मिशन के अंतर्गत 2020-21 में राज्यो को 120000 करोड़ का आवंटन किया गया लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों ने हजारों करोड़ का घोटाला कर दिया। उत्तर प्रदेश में जलजीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पानी पहुचने के लिए पाइप सप्लाई का कार्य रश्मि मेटेलिक कंपनी को दिया गया। इस कंपनी का भ्रष्टाचार व खराब पाइप बनाने में इतिहास है। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *