प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। वन विभाग द्वारा जिले में चयनित किये गए विरासत वृक्षों में रक्षासूत्र बांधकर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम आज नगर के प्राचीन स्थलों पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने वृक्षों पर किया गया ताकि यह विरासत सुरक्षित रह सके। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रभागीय वन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचीन नगरकोट मंदिर, क्षेमकली मंदिर, बाँके बिहारी मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये गए। गुरसहायगंज व छिबरामऊ रेंज के अंतर्गत भी क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *