मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन। नगर पंचायत क्षेत्र में कई गलियों के रास्ते व नाली टूटी पड़ी हैं। गंदा पानी कॉलोनी में बह रहा है। नगर पंचायत प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वहां निवास कर रहे लोग गंदगी से परेशान हैं।

नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के डीग मार्ग स्थित कैनरा बैंक के पीछे गली व नाली टूटी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी कॉलोनी में बह रहा है। वहां रहने वाले लोग गंदगी से परेशान है। मोहन खंडेलवाल ने इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत प्रशासन से की। लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहन खंडेलवाल ने बताया कि गली में जगह जगह गंदगी व्याप्त है, नाली टूटी पड़ी है। रास्ता पूरा कच्चा है। नगर पंचायत में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
,,,,

मैने अभी देखा नहीं है। जानकारी कराने के बाद  बताऊंगा।
आलोक वर्मा ईओ गोवर्धन।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *