Monday , October 28 2024

इटावा, गल्ला मंडी फल मंडी एवं सब्जी मंडी इकाइयों की संयुक्त बैठक नवीन मंडी परिसर में आहूत*

*मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश उ. व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपनी मांग शासन प्रशासन से कर रहा- संतोष सिंह चौहान*

*गल्ला मंडी फल मंडी एवं सब्जी मंडी इकाइयों की संयुक्त बैठक नवीन मंडी परिसर में आहूत*

*सभी ट्रेड के व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी*

*गुलाम वारिस फल मंडी उपाध्यक्ष हाजी गुलाम शाकिर राईन सब्जी मंडी उपाध्यक्ष बनाए गए*

*इटावा।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गल्ला मंडी फल मंडी एवं सब्जी मंडी इकाइयों की संयुक्त बैठक नवीन मंडी परिसर में आहूत की गई जिसमें सभी ट्रेड के व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी।व्यापारियों ने मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारे जाने के लिए उचित माध्यम पर शिकायत कर समस्या हल कराने की मांग की। इस अवसर पर गुलाम वारिस फल मंदी उपाध्यक्ष व हाजी गुलाम शाकिर राईन सब्जी मंडी उपाध्यक्ष बनाए गए।
*बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा* कि मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपनी मांग शासन प्रशासन से कर रहा है शीघ्र ही मंडी शुल्क समाप्त नहीं हुआ तो प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इसके लिए व्यापक रणनीत बनाकर आंदोलन करेगा।उन्होंने आगे कहा कि  मंडी परिसर की स्वच्छता सफाई के संबंध में आला अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान किया जाएगा तथा ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली समस्या से जिलाधिकारी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा।
*बैठक में प्रमुख रूप से* प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राइन जिला महामंत्री सुनीत चौहान जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा बृजेश पोरवाल अतुल त्रिपाठी देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना आडतियां सब्जी मंडी के संरक्षक शाकिर भाई सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा कोषाध्यक्ष दलवीर राठौर फल मंडी के अध्यक्ष मोहम्मद मुबीन उर्फ कल्लू गल्ला मंडी अध्यक्ष विनोद यादव महामंत्री सतीश यादव युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी वाजपेई महिला जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव युवा जिला उपाध्यक्ष आकाशदीप गौर युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव नगर अध्यक्ष महिला सुनीता कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर विनीत कुमार पांडे नगर महामंत्री रमेश यादव नगर उपाध्यक्ष राजीव पाल नगर संगठन मंत्री सरदार मोहन सिंह नगर अध्यक्ष महिला इकदिल कृष्णा राजपूत आसिफ जादरान यासीन भाई अभिषेक वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे