Monday , October 28 2024

औरैया, 31अगस्त तक मछली पकड़ने पर जिलाधिकारी ने लगाई रोक*

*औरैया, 31अगस्त तक मछली पकड़ने पर जिलाधिकारी ने लगाई रोक*

*औरैया।* आज दिन गुरुवार को जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने शासन के आदेश पर जनपद की सीमा के अंतर्गत बहने वाली सभी जल धाराओं में 1 जून 2022 से 31 अगस्त 2022 तक मछली के आखेट को पूर्णता प्रतिबन्धित किया गया है। 1 जून 2022 से 31 अगस्त 2022 की अवधि में मछली के आखेट, मत्स्य फ्राई एवं फिंगरलिंग को पकड़ने, नष्ट करने अथवा बेचने एवं प्रजनन अवधि में मछली शिकारमाही को पूर्णता प्रतिबंधित किया जाता है। प्रतिबंधों के उल्लंघन की स्थिति में उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम 1948 में निहित प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता