मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन। छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित हरीपुरा में 28 जुलाई को दो पक्षों के बीच विवाद के मुकदमा में वांछित एक पक्ष के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया । वहीं दूसरे पक्ष के आरोपियों को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है।।

थाना क्षेत्र स्थित छोटी परिक्रमा मार्ग के हरीपुरा में पुरानी रंजिस को लेकर प्रदीप योगी व भोला पक्ष के बीच 28 जुलाई को विवाद हो गया था। इस घटना में भोला पक्ष की दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके उपरांत दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने भोला पुत्र पूरन, आकाश पुत्र महेन्द्र निवासीगण हरीपुरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
थानाध्यक्ष संजीब कुमार दुबे ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया था। एक पक्ष को लोग पहले जेल भेजे जा चुके हैं। दूसरे पक्ष के दो लोगों का चालान किया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *