नवीन पांडे

कुसमरा। नगर के एक मोहल्ला में जीजा ने अपनी साली के साथ छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर जीजा धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता के भाई ने नामजद जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ का अभियोग दर्ज कराया है।
पीड़िता के भाई ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर उसके बहनोई नसीम पुत्र निसार खां निवासी सौरिख जनपद कन्नौज का आना-जाना था। शुक्रवार की सुबह वह घर आया और अकेली घर मे मेरी बहन को देखकर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन द्वारा विरोध करने पर वह धमकी देकर फरार हो गया। घटना की सूचना बहन ने परिजनों को बताई। पीड़िता के भाई ने नामजद बहनोई के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *