बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj kundra) इन दिनों पोर्नोग्राफी वीडियो केस (Pornography Video Case) को लेकर सुर्खियों में हैं. राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था, पति की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है

शिल्पा शेट्टी ने उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक किताब से एक तस्वीर पोस्ट की. उनकी पोस्ट में जेम्स थर्बर के उद्धरण पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें लिखा है, “गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें, या डर से आगे न देखें, बल्कि जागरूकता से देखें.”

इसमें आगे लिखा गया है, “हम गुस्से में पीछे मुड़कर देखते हैं उन लोगों पर जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है. हम इस संभावना के डर से तत्पर रहते हैं कि हम अपनी नौकरी खो सकते हैं,  अभी- जो रहा है या क्या हो सकता है, उसे उत्सुकता से नहीं देखना चाहिए, बल्कि पूरी तरह से जागरूक होना चाहिए.”

और इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. अपने भावना को उन्होंने एक किताब की तस्वीर शेयर कर साफ कर दी है कि जीवन में आने वाली हर चुनौती के लिए वह तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *