Monday , October 28 2024

जसवंतनगर। क्षेत्र में शराबी ने पत्नी से झगड़े के बाद किया ज्यादा शराब का सेवन , बाद में वह म्रत अवस्था मे  पाया गया। 

जसवंतनगर। क्षेत्र के  डुढ़हा गांव में  एक शराबी ने पत्नी से झगड़े के बाद बहुत ज्यादा शराब का सेवन कर लिया, उसके बाद वह म्रत अवस्था मे  पाया गया।

प्राप्त जानकारी के  मुताबिक उक्त गांव निवासी राजकमल (उम्र 35) पुत्र मुन्ना लाल जाटव शराब पीने का  जबरदस्त आदी था। चार बच्चों का बाप होने और गुजारे के लिए केवल मजदूरी ही आय होने के कारण घर मे खाने पीने के लाले  पड़े रहते थे। आये दिन अपनी  पत्नी से उसका झगड़ा होता था।

शुक्रवार रात  भी राजकमल जब नशे में धुत होकर घर पहुंचा, तो पत्नी से  उसकी शराब को लेकर  काफी  कहासुनी हो गयी। बताते हैं कि इसके बाद उसने आव देखा ,न ताव और ज्यादा शराब पी ली।फिर  बिना खाना खाये  लेटने चला गया।

आज सबेरे 6 बजे जब उसकी पत्नी तथा बच्चे जागे, तो  राजकुमार को जगाया, मगर वह हिलडुल भी नहीं रहा था। इससे हड़कम्प कट गया और आनन फानन में  उसे लेकर उसके परिजन जसवंत नगर के एक  निजी अस्पताल  पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना जसवंतनगर पुलिस को राजकुमार की मौत होने की सूचना परिजनों ने देना गवारा नही किया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इससे यह साफ नही हो सका कि मृतक की मौत ज्यादा अथवा जहरीली शराब पीने से तो नही हुई है।