इटावा। बाढ़ के पानी के बाद जमुना नदी के घाटों की साफ सफाई होना बहुत ही आवश्यक थी इसी के चलते नगर पालिका परिषद द्रारा नामित स्वच्छ भारत मिशन, यमुना सफाई एवं वैक्सीनेशन के ब्राण्ड एम्बेसडर आकाशदीप जैन बेटू के द्रारा रविवार को नगर पालिका के एक सैकड़ा से अधिक सफाई कर्मचारियों का अंगवस्त्र पहना कर सम्मान करते हुये हनुमान घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।

सुबह यमुना घाट पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक आनन्द कुमार, एन.एल.कुशवाह की देखरेख में ब्रांड एम्बेसडर आकाशदीप जैन के साथ सफाई कर्मी फाबड़ा, झाड़ू आदि लेकर हनुमान घाट पर एकत्र हुये जहाँ बाढ़ और बरसात की बजह से हनुमान घाट पर पसरी गंदगी को साफ किया, क्योकि गंदगी पानी के साथ बहकर नदी में जाती तो पानी को प्रदूषित करती इससे यमुना नदी में रहने वाले जीव जंतुओं को भी खतरा होता साथ ही मंदिरों में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते सफाई अभियान की शुरुआत की गई है जिसमे ईओ नगर पालिका और सफाई कर्मियों की टीम का स्वागत सम्मान शॉल, पगड़ी, माला पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। श्री जैन बताया कि सफाई का ये सिलसिला यमुना नदी के साथ शहर में भी चलता रहेगा उन्होंने लोगो से आव्हान किया की घरों के साथ शहर को भी रखे स्वच्छ रखे साथ ही सभी लोग वैक्सीनेशन अवश्य करवाये। इस दौरान नगर पालिका के सफाई नायक मुक्ते हशन, विजय कुमार, व्यापार मण्डल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी, विश्व जैन संगठन के मनोज जैन, रजत जैन स्वतंत्रता सेनानी परिवार के योगेन्द्र दीक्षित, वीर सिंह, विश्वनाथ दुबे पुत्तन सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *