मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन – श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन एकदम सतर्क नजर आ रहा है क्योंकि लाला के जन्म और ब्रज के महापर्व पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ सकता है। गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में सतर्कता बरतते हुए रविवार को ए एस चैक टीम द्वारा मंदिरों में चैकिंग की गई। गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों और परिसरों को टीम ने बारीकी से चैक किया गया। साथ ही मन्दिरो में दर्शन करने पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भी उनके द्वारा चैंक किया गया। क्योंकि जन्माष्टमी को लेकर प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह चैकिग की गई।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश विदेश से श्रद्धालु मंदिरों में अपने आराध्य ब्रज के लाला के दर्शन करने के लिये पहुँचते है। इसलिये उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह चैकिग की गई है। वही मन्दिरो में जो भी श्रद्धालु बैंग लेकर पहुँचे टीम द्वारा उनसे पूछताछ कर उनके बेंगो को भी चैंक किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *