सुबोध पाठक जसवंतनगर
बलरई क्षेत्र के गांव फकीरे की मड़ैयां निवासी राधेश्याम का 21 वर्षीय पुत्र भगवान सिंह देर शाम टूट कर गिरे एक विद्युत तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट पर प्रवाहित था। काफी झुलस जाने के कारण परिजन उसे जैतपुर कस्बे में किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की पत्नी मोहिनी ने अभी 10 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है वह अपने कमरे में बच्ची के साथ थी। युवक किसी काम से बाहर जा रहा था इसी दौरान यह घटना घट गई। युवक की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *