इटावा। उ.प्र.उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महासचिव लालपुरा निवासी शैलेश जैन के कटेखेड़ा स्थित कबाड़ के गोदाम से चोर दो आक्सीजन सिलेंडर,बैटरा,कमानी आदि बहुत ही कीमती सामान चुरा ले गये। बताते चलें शैलेश जैन कबाड़ के व्यवसायी हैं, तथा पुलिस विभाग का नीलामी का सामान खरीदते हैं, उनका कटेखेड़ा में पंचशील चौकी से पचास मीटर आगे गोदाम है, रविवार को सुबह जब वो गोदाम गये तो उक्त सामान गायब मिला, उन्होंने इसकी जानकारी पंचशील चौकी में दी तथा व्यपार मंडल के शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित के साथ एस ओ सिविल लाइन जीवाराम यादव से मिले, थाने से जब फोर्स मौके पर पंहुची तो उसने बताया कि हमारी सीमा पंचशील इन्टर कालेज तक ही है, यह स्थान जसवंत नगर थाने में आता है, इस बाबत जब शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने सीओ जसवंत नगर श्री राजीव सिंह से बात की तो उन्होंने जसवंत नगर थाने की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा, जंसवत नगर पुलिस ने भी उक्त घटनास्थल को अपने थाना क्षेत्र में मानने से मना कर दिया है।देर रात तक व्यपारी नेता दोनों थानों का चक्कर लगाते रहे पर मामला दर्ज नहीं हो सका,इस सम्बंध में व्यापार मंडल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि इस संबंध में आज बरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की जायेगी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *