Monday , October 28 2024

औरैया, एसपी ने दुष्कर्मकाण्ड घटना स्थल का किया निरीक्षण*

*औरैया, एसपी ने दुष्कर्मकाण्ड घटना स्थल का किया निरीक्षण*

*अछल्दा,औरैया।* थाना अछल्दा के अन्तर्गत ग्राम रठा में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया तथा जिस सम्बन्ध में थाना अछल्दा के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

 

                   जिस क्रम में आज दिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती चारू निगम द्वारा घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा महोदया द्वारा अलग-अलग टीमे गठित कर अभियुक्तों की गिऱफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी/कर्म0गणों उपस्थित रहें।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता