Monday , October 28 2024

,इटावा: ,आईएमए भवन पक्का तालाब इटावा में डॉक्टर्स डे मनाया गया

*,इटावा:-* आईएमए भवन पक्का तालाब इटावा में डॉक्टर्स डे मनाया गया।

                                इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर पीके सिंह वाइस चांसलर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी तथा विशेष अतिथि डॉक्टर एमएम आर्य अधीक्षक जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई के अधीक्षक डॉ एस पी सिंह रहे। आई एम इटावा के सचिव डॉ डीके सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

                                                    डॉक्टर्स डे देश के महान डॉक्टर डॉक्टर बी सी राय के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। डॉक्टर पीके सिंह कुलपति मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई ने सभी को डॉक्टर बी सी रॉय के आदर्शों पर चलने की सलाह दी आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर अमिताभ श्रीवास्तव ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। डॉ अजीत तिवारी ने हैंड सर्जरी पर अपना व्याख्यान दिया। डॉ अतुल कुमार गुप्ता तथा डॉ जितेंद्र यादव ने ओवरी के कैंसर के बारे में जानकारी प्रदान की। इस समारोह में आई एम इटावा ने अपने सदस्यों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। डॉक्टर नवीन मिश्रा डॉ पी के गुप्ता डॉक्टर एससी गुप्ता डॉ संजय कुमार डॉ बलबीर सिंह डॉ सुमन सिंह को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में डॉक्टर एमएम पालीवाल डॉ वीके गुप्ता डॉक्टर पी सी पांडे डॉक्टर के एस भदौरिया डॉ डीके शर्मा डॉक्टर ए के गुप्ता इत्यादि ने भाग लिया