सुवोध पाठक

जसवंतनगर: मंगलवार को सात साइकिल यात्रियों का जत्था करौली मईया की यात्रा पर रवानाहो गया। साइकिल यात्रियों को श्रद्धालुओं ने जय माता दी के पट्टिका पहनाकर और मिठाई खिलाकर रवाना किया।
ग्राम कैस्त में 7 साइकिल यात्रियों ने गांव में स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना की। बाद में स्टेशन मार्ग पर स्थित गौर इंस्टीट्यूट संचालक अजेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में सभी यात्रियों का स्वागत किया। जय माता दी पट्टिका पहनाकर व मिठाई खिलाकर भेंट प्रदान कर यात्रियों को रवाना किया। इस दौरान यात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे 75 वर्षीय कैस्त निवासी लाखन सिंह ने बताया कि उनकी यह साइकिल से 10 वीं यात्रा है। वह सभी लोग माता करौली देवी के दर्शन करने के बाद वापस आएंगे। उनके साथ यात्रा पर जाने वाले साइकिल यात्रियों में वीर सिंह, रामकुमार, बृजेश, शरण सिंह, देवी दीन, श्रीनाथ जसवंतनगर से करौली जाने के लिए साइकिल यात्रा में शामिल हैं। इस अवसर पर सौरभ कुमार, अविनाश, सुमित कुमार, पंकज कुमार, गुलशन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *