Sunday , September 8 2024

जातिगत जनगणना के साथ सभी को मिले आरक्षण- अरशद खान

पंकज शाक्य

करहल। समाजवादी पार्टी के जौनपुर से पूर्व विधायक एवं सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान मंगलवार को करहल सपा एमएलसी अरविंद यादव के मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आवास पहुंचे। मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा और कांग्रेस सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। 2022 में समाजवादी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया।

सपा के विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव की मां के निधन पर मंगलवार को करहल उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं जौनपुर से पूर्व विधायक अरशद खान ने भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा पिछड़ों दलितों का आरक्षण खत्म खत्म कर रही है जबकि समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना चाहती है जिसमें पिछड़ो की जनसंख्या सबसे ज्यादा 52% है पिछड़ों को 52% आरक्षण मिलना चाहिए। न्याय व्यवस्था में भी पिछड़ों दलितों की भागीदारी शून्य है। जातिगत जनगणना के हिसाब से न्याय व्यवस्था में भी पिछड़े और दलितों को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए अभी तक न्याय प्रणाली में एक जाति विशेष के लोगों का कब्जा है। पत्रकारों के सवाल पर कन्नौज में भगवान बुद्ध की मूर्ति को लेकर हुए बवाल पर उन्होंने कहा भगवान बुद्ध से विश्व में भारत की पहचान है शांति अहिंसा समानता का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की स्थापना का विरोध नहीं करना चाहिए। सपा सरकार आने पर बौद्ध अनुयायियों पर मूर्ति को लेकर लिखाए गए झूठे मुकदमे वापिस किए जायेंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिल्लू यादव, सपा नेत्री रेनू देवी कटारिया, अजब सिंह ,भारत, सिंह, जेके शाक्य, डीपी यादव , रामरतन यादव, प्रदीप पाल प्रधान , समरपाल प्रधान, उमेश प्रधान, विपिन पांडे, नरेश यादव, शैलेन्द्र यादव , महेश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे