एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी  सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। पायल आए दिन कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, या तो फिर किसी ना किसी सेलेब को टार्गेट करती रहती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल ने वीडियो में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसी वजह से उन पर ये मुकदमा दर्जस किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसने पायल पर मुकदमा दर्ज करवाया है, वो पुणे जिले की कांग्रेस जनरल सेक्रेट्री संगीता तिवारी हैं। जिसने शिवाजीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब पायल ने महात्मा गांधी या जवाहर लाल नेहरू को लेकर को अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *